देश
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली महिला आयोग ने रेप रोको अभियान चलाया

दिल्ली महिला आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश में बढ़ते रेप के मामलों के खिलाफ आन्दोलन करने के लिए रेप रोको अभियान चलाया ,अभियान के अंतर्गत सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस पर मानव श्रंखला का आयोजन किया जिसमे 10000 से ज्यादा लोग इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने बलात्कार पर चुप्पी तोड़ी | इस मौके पर लोगों ने मांग रखी कि बच्चों के बलात्कारियों को 6 महीने में सज़ा-ए-मौत दी जाये | स्वाति मालीवाल जय हिन्द और हजारों महिलाओं, पुरुष और बच्चों के साथ योगेश्वर दत्त, कैरालिसा मोंटेरियो और ल्यूक केन्नी ने भी मानव श्रंखला में भाग लिया| बाद में सभी हस्तियाँ लोगों के साथ सेंट्रल पार्क में इकठ्ठा हुईं| रब्बी शेरगिल और महिला एवं बाल विकास मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कार्यक्रम की आंदोलन में भाग लिया
योगेश्वर दत्त ने इस अभियान का समर्थन किया और हरियाणा, दिल्ली और देश में बच्चों के बढ़ते बलात्कार के मामलों का मुद्दा उठाया| उन्होंने बच्चों के बलात्कार रोकने के लिए सरकारों से मजबूत क़ानून बनाने की अपील की| इस कार्यक्रम के दौरान एक रेप रोको वीडियो सॉंग भी जारी किया गया जिसकी धुन कैरालिसा मोंटेरियो ने बनायी और जिसमें फरहान अख्तर, शंकर महादेवन, कैरालिसा मोंटेरियो, ल्यूक केन्नी, अनुष्का मनचंदाना और महालक्ष्मी अय्यर हैं शामिल हैं |
स्वाति मालीवाल जय हिन्द ने बताया कि वह पिछले 37 दिनों से सत्याग्रह कर रही थीं | उनका कहना है कि रेपरोको आन्दोलन अब एक देश व्यापी आन्दोलन बन गया है और वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक एक ऐसी व्यवस्था नहीं बनती जिसमें बच्चों के बलात्कार के मामलों में 6 महीने में सुनवाई पूरी हो और अपराधियों को फांसी की सज़ा मिले| उन्होंने देश में सभी सरकारों से इस मुद्दे पर साथ आने की अपील की | उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी | उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार स्कूलों में ऐसे पाठ्यक्रम बनाने के लिए काम कर रही है जिससे बच्चों का मानसिक विकास हो|




