विवाह में खास रंग के परिधान पहनने की ख़ास वजह

धर्म का पालन

इस दुनिया में भिन्न-भिन्न समुदायों और धर्मों के लोग रहते हैं और सभी के तौर-तरीके एक दूसरे से पूरी तरह भिन्न हैं। कोई अपने धर्म का पालन किसी तरह करता है तो कोई किसी तरह।

रंग-बिरंगी दुनिया

खैर इस रंग-बिरंगी दुनिया में एक बात कॉमन है और वो है विवाह को दी जाने वाली प्राथमिकता। विवाह का स्वरूप अलग-अलग हो सकता है, लेकिन किसी भी धर्म या समुदाय में विवाह का महत्व ना हो, ये बात बहुत कम या कहें ना के बराबर ही देखने को मिलती है।

विवाह का स्वरूप

पिछली स्लाइड में हमने विवाह के स्वरूप की बात कही। इसके अंतर्गत विवाह करने का तरीका, परंपराएं आदि सब शामिल हैं। साथ ही शामिल हैं विवाह के दिन पहनने वाले परिधान।

किस-किस रंग के कपड़े

आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि भिन्न देशों के लोग अपने विवाह के दिन किस-किस रंग के कपड़े पहनते हैं। ये रंग उनकी मान्यताएं, उनके धर्म और उनकी परंपराओं पर निर्भर करते हैं।

चीन

इस कड़ी में पहला नाम है चीन का जहां माना जाता है कि पीला, लाल और हरा रंग किसी भी उत्सव या शुभ कार्य में पहनना फलदायी होता है। यहां के लोग विवाह के लिए लाल या पीले रंग के ही परिधानों को पहनना उचित समझते हैं।

बुराई का नाश

खासकर लाल रंग को तो बुराई का नाश कर खुशियां बिखेरने वाला रंग माना जाता है। अंतिम संस्कार के समय लाल रंग कदापि नहीं पहना जाता क्योंकि यह उत्सव को दर्शाता है।

दांपत्य जीवन

जापान के लोग काले रंग को छोड़कर अन्य सभी रंगों को शुभ मानते हैं। लेकिन फिर भी लाल और सफेद रंग को ये विवाह के लिए सबसे उपयुक्त मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन दो रंगों की युति दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आती है।

इजराइल

इजराइल का नाम उन देशों की सूची में रखा जाता है जहां विवाह करने से पहले विभिन्न प्रकार की नीतियों का पालन किया जाता है। यहां किसी एक विशिष्ट रंग को प्राथमिकता नहीं दी जाती, लेकिन फिर भी नीले रंग को पवित्र माना जाता है।

विवाह के दिन

शायद यही वजह है कि यहां की दुल्हनें विवाह के दिन अपनी ड्रेस में किसी ना किसी रूप से नीले रंग को जोड़ती ही हैं।

स्कॉटलैंड

पारंपरिक तौर पर कहा जाए तो स्कॉटलैंड में होने वाली शादियां काफी रंग-बिरंगी होती थीं, बस हरे और काले रंग को निषेध माना जाता था। हरा रंग इसलिए क्योंकि इसे परी लोक का रंग माना जाता था और काले रंग को शोक का परिचायक करार दिया जाता था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker