पंजाबी शादी में दुल्हे के घर की रस्में

आज आपको बताते है पंजाबी शादी में दुल्हने की तरफ कौन-कौन सी रस्में होती है।

रोका ( Roka Ceromony )

जब शादी के लिए दुल्हा और दुल्हन पक्के हो जाते हैं तो रोके की रस्म अदा की जाती है। इस रस्म के दौरान लड़का और लड़की को मिठाई और कुछ पैसे दिए जाते है। इसका मतलब यह होता है कि अब हमने यह रिश्ता शादी के लिए पक्का कर दिया है।

शगुन  ( Shagun Ceromony in Punjabi Wedding )

पंजाबी शादी में सबसे अहम है शगुन, लेकिन आज की व्यस्तता वाली जिदंगी में लोग को इस रस्म को शादी वाले दिन ही पूरा करते हैं। इस रस्म के दौरान लड़की के पापा लड़के को कुछ सामान देते है और छवारा खिलाते हैं।

 तेल हल्दी ( Tail Haldi Ceromony -Punjabi Weddings )

वैसे से पंजाबी रीति के हिसाब से शादी के पांच दिन पहले तेल हल्दी लगाई जाती है। लेकिन अब ज्यादातर लोग एक या तीन दिन का पालन करते हैं।तमाम रिवाजों में सबसे लोकप्रिय है हल्दी का लगना, कोई भी शादी बिना हल्दी के पूरी नहीं होती है, हल्दी का प्रयोग हमारे यहां काफी पवित्र माना गया है। कहते हैं ना कोई भी शुभकाम करना हो तो पहले लोग हल्दी को छुआते हैं, शादी के बंधन में बंधन से पहले लड़के-लड़की की हल्दी की रस्म होती है लेकिन जब किसी के घर में किसी का देहांत हो जाता है लोग 13 दिनों तक हल्दी खाना बंद कर देते हैं

संगीत ( Sangeet in Punjabi Weddings )

पहले के जमाने से जिस दिन लड़के को तेल लगता है उस रात से औरतें शादी के गीत गाने लगती थी। यह कारवा लगभग शादी से पहली वाली रात तक चलता था। लेकिन अब इन सब की जगह डीजे ने ले ली है। इसलिए लोग आजकल शादी से एक दिन पहले तेल हल्दी लगाते हैं और रात को डीजे पर थिरकते हैं।

दही चढ़ाना

शादी वाले दिन लड़को को दही से नहलाया जाता है। लड़के को उसका जीजा नहलाया है। उसके बाद दुल्हे को खारे( जिस पर बैठकर दुल्ह नहाता हैं) से उसका मामा या नाना उतरते हैं।

सेहरा ( Shehrabandi – Punjabi weddings )

सबसे मुख्य हिस्सा यह शादी का दुल्हे को उसकी बहन सेहरा बांधती है।

घोड़ी चढ़ना ( Ghudchadi Ritual Punjabi Wedding )

जब बरात निकलती है तो दुल्हे को घोड़ी चढ़ाया जाता है। उसके बाद उसकी बहनें से जाने से रोकती है। इस समय दुल्हा अपनी बहनों के शगुन देता है।

सूरमा डालना

इस मौके पर दुल्हे की भाभियां उस सूरमा डालती है। इसके बाद बरात आगे के लिए प्रस्थान करती हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker