महिला की समाधी बनाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

मेरठ : टीपी नगर क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक आश्रम में जीवित महिला के लिए समाधी का चबूतरा बनाए जाने की सूचना पर पुलिस के हाथपांव फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माणकार्य रूकवाते हुए निर्माणकर्ता को चेतावनी दी।
दरअसल, नई बस्ती स्थित बुद्ध गिरी आश्रम में पिछले 15 वर्षो से श्याम गिरी अपनी पत्नी तुलसा गिरी के साथ रहते हैं। वह आश्रम की देखभाल करते हैं। बताया जाता है कि रविवार को वह आश्रम में निर्माणकार्य करा रहे थे। इसी दौरान भारतीय बौद्ध शिक्षा संस्थान के महासचिव विरेन्द्र सिंह बौद्व ने डायल 100 पर काॅल करके आश्रम में एक जीवित महिला की समाधी बनाए जाने की सूचना दी। जिसके बाद आनन-फानन में डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। संस्था के पदाधिकारियों ने पुलिस के सामने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि श्याम गिरी आश्रम में अपनी पत्नी तुलसा की समाधी के लिए चबूतरे का निर्माण करा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व भी उन्होंने समाधी के लिए निर्माणकार्य शुरू कराया था, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप पर रूकवाया गया था। वहीं आश्रम की देखभाल करने वाले श्याम गिरी ने समाधी के लिए चबूतरा बनाए जाने से इंकार किया। उन्होंने सफाई दी कि गणेश प्रतिमा की स्थापना के लिए चबूतरे का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस ने प्रशासनिक अनुमति के बिना कोई निर्माणकार्य किए जाने पर कार्यवाही की चेतावनी देते हुए काम रूकवा दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker