शाह ने राहुल की इटली यात्रा पर ली चुटकी

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनावी नतीजे सामने आ रहे हैं। जहां त्रिपुरा में भाजपा और लेफ्ट सरकार के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार शुरुआती रुझानों में राज्य में भाजपा को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। चुनावी नतीजों के देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि मुझे व्हाट्सऐप आया है कि इटली में चुनाव है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, ‘कोई नेता अपने कार्यकर्ताओं को ऐसे समय में नहीं भागता। राहुल गांधी नॉन सीरियस अध्यक्ष हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पिछले सात दशक के राजनीतिक सफर में शिखर से शून्य पर पहुंच गई है। बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों होली का त्योहार मनाने अपनी नानी से मिलने इटली यात्रा पर गए हुए हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट के माध्यम से दी थी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि मेरी नानी 93 साल की हैं। वह दुनिया में सबसे दयालु महिला हैं। इस बार होली की छुट्टी उनके साथ बिताकर मैं उन्हें सरप्राइज देना चाहता हूं।

वहीं कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने इन टिप्पणियों को आधारहीन करार दिया है। गौरतलब है कि त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों के नतीजों में बीजेपी नागालैंड में 25 और त्रिपुरा में 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker