Flash Newsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़समाचार
मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को अलर्ट और चुस्त-दुरूस्त रहने की हिदायत दी,
मुख्यमंत्री योगी ने कानून-व्यवस्था और अन्य विषयों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की,

लखनऊ,
- एस0डी0एम0, सी0ओ0, एस0ओ0, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी आदि सभी अपनी तैनाती के क्षेत्र में ही रात्रि प्रवास करें,
- प्रदेश की जनता को शासन की नीतियों का समुचित लाभ दिलाने, राज्य के समग्र विकास और प्रदेश की छवि बदलने में फील्ड में तैनात अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री,
- जल संरक्षण के विशेष अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद और महानगर में 75-75 ‘अमृत सरोवर’ तैयार कराए जाए,
- विगत दिनों रामनवमी के पर्व पर जिस प्रकार शांति और सौहार्द का माहौल रहा, वह नए उ0प्र0 की पहचान बन रहा,
- मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मण्डल, जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और अन्य विषयों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की,
- माह के प्रत्येक प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील दिवस, दूसरे व चौथे शनिवार को थाना दिवस एवं ब्लॉक दिवस का आयोजन किया जाए
- थाना दिवस का आयोजन थाने पर तथा ब्लॉक दिवस का आयोजन ब्लॉक कार्यालय पर किया जाए,
- फील्ड में तैनात अधिकारी/कर्मचारी जनसमस्याओं के निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता दें, आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार रखें,
- प्रत्येक जनपद अपनी जी0डी0पी0 को बढ़ाने की कार्ययोजना बनाए, हर जिला अपनी आय वृद्धि की नियमित समीक्षा कर, जनपद में पर्यटन और निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने का प्रयास करें,
- आई0जी0आर0एस0/सी0एम0 हेल्पलाइन जनता की समस्याओं के निदान का अच्छा माध्यम बन कर उभरा,
- गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं की सहज उपलब्धता के लिए ‘मुख्यमंत्री आरोग्य मेले’ सार्थक सिद्ध हो रहे,
- प्रत्येक कार्यालय में मूवमेण्ट रजिस्टर अनिवार्य रूप से रखा जाए, जिसमें कार्यालय से बाहर जाने वाले अधिकारी/कर्मचारी का विवरण रहे,
- मंत्रियों के समूह मण्डल स्तर तथा जनपद स्तर का भ्रमण कर विभिन्न कार्यों की मौके पर समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण करेंगे,
- रेंज और जोन स्तर के अधिकारी अलग-अलग जिलों में रात्रि विश्राम करते हुए स्थानीय समस्याओं/सम्भावनाओं की जानकारी कर आवश्यक कार्यवाही करें,
- जिलाधिकारी/पुलिस कप्तान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सतत् संवाद-सम्पर्क बनाए रखें, उनके सुझावों पर ध्यान दें, उनके पत्रों का त्वरित निस्तारण किया जाए
- अपराध और अपराधियों के विरुद्ध शासन की जीरो टॉलरेंस की नीति
- गो-तस्करी, अवैध वृक्ष कटान, भूमि पर अवैध कब्जा, अवैध शराब, ओवरलोडिंग, नियमविरुद्ध खनन पर सख्ती से रोक लगाते हुए कठोर कार्रवाई की जाए,
- परीक्षाओं के लिए केन्द्र निर्धारण करने से पूर्व जिलाधिकारी/पुलिस कप्तान सम्बन्धित विभाग से संवाद-समन्वय बना लें, दागी इतिहास वाले संस्थानों को किसी भी दशा में परीक्षा केन्द्र न बनाया जाए,
- प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक, व्यापारियों के साथ ‘व्यापार बन्धु’ तथा उद्यमियों के साथ ‘उद्योग बन्धु’ की बैठक नियमित तौर पर माह में एक बार अवश्य करें,
- थानाध्यक्ष का चुनाव करते समय पुलिसकर्मी की दक्षता, कर्मठता, सत्यनिष्ठा की परख करें,
- हर जनपद में बड़े माफियाओं की सूची तैयार की जाए, हर माह थाने में टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट तैयार कर प्रभावी कार्रवाई की जाए,
- महिला/एस0सी0/एस0टी0/बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े अपराध के मामलों में पूरी संवेदनशीलता बरती जाए,
- मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ाने के लिए तेजी से कार्यवाही की जाए,
- प्रत्येक जनपद में माफिया एवं अपराधियों की सूची बनाकर उनकी अवैध सम्पत्ति को जब्त करने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाए,
- जनपद के शहीद स्मारकों/स्वाधीनता संग्राम से जुड़े स्थलों/प्रमुख धर्म स्थलों/प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हर दिन आधा घण्टा पुलिस/पी0ए0सी0 बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनों का वादन किया जाए, हर जिले में इसकी रूपरेखा तैयार की जाए,
- ‘स्कूल चलो अभियान’ को प्रभावी बनाएं, एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे,
- 15 से 17 तथा 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण में तेजी लायी जाए, 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने के कार्य को भी तेज किया जाए,
- कोविड की भावी चुनौतियों के दृष्टिगत आगामी 01 व 02 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ अस्पतालों में मॉकड्रिल का आयोजन किया जाए, फायर सेफ्टी को भी इसमें शामिल करें, पूरी व्यवस्था 24×7 एक्टिव मोड में रहे,



