Flash Newsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमाचार

जौनपुर जिले मे पुराना मकान गिरा, पांच की मौत, छह की हालत गंभीर,

मुख्यमंत्री ने हदसे पर शोक व्यक्त किया,

मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिया,

जौनपुर,

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

शहर कोतवाली इलाके के बड़ी मस्जिद के पास गुरुवार देर रात पुराना मकान गिर गया। इस दौरान कई लोग मलबे में दब गए। रात करीब एक बजे पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोगों के घायल होने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों ने दी है।

देर रात लगभग 11 बजे परिवार के कुछ सदस्य सो रहे थे तो वहीं कुछ लोग बैठकर बातें कर रहे थे कि इसी दौरान पूरा मकान भरभरा कर गिर गया। घायलों को स्थानीय लोगों व जिला प्रशासन के अमले ने जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी मौके पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सीएमएस अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटना में कुल 11 लोग घायल हुए थे। जिनमें 5 लोगों की मौत हो चुकी है, घायलों की हालत गंभीर है।

उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  जनपद जौनपुर  में हुई दुर्घटना में लोगों  की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker