Flash Newsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़समाचार
बलरामपुर : सरे राह महिला को पीटने वाले किए गए गिरफ्तार
मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मी किए गए निलंबित
Balrampur Breaking…
बलरामपुर के थाना रेहरा बाजार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को सड़क के किनारे कुछ लोग बहुत बुरी तरह से मारपीट रहे हैं। इस वीडियो का संज्ञान लेकर के तत्काल *थाना रेहरा बाजार में अभियोग पंजीकृत* करवा दिया गया है। प्रकरण में *महिला का पति, उसका जेठ और उसके अन्य परिजन मिलकर पारिवारिक विवाद में उस महिला से मारपीट कर रहे थे*।
पुलिस द्वारा *6 अभियुक्तों में से 4 अभियुक्त महिला का पति, देवर, जेठ और जेठ का एक लड़का जिन्होंने मारपीट की थी गिरफ्तार कर लिए गए हैं*। *जेठ के दो लड़के फरार हैं। उनकी गिरफ्तरी हेतु प्रयास किया जा रहा है।*
*यूपी 112 के दोनों पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित* कर दिया गया है।
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शीघ्र ही अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बलरामपुर के एसपी देेवरंज वर्ममा ने पुलिस द्वारा की गई काार्रवा की जानकारी दी
( महिला की पिटाई का वीडियो CTV के सौजन्य से)



