Flash Newsदिल्ली /एनसीआरब्रेकिंग न्यूज़समाचार

देश भर में खोले जाएंगे 75 नए मेडिकल कॉलेज, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली:

मोदी कैबिनेट ने फैसला किया है कि सरकार ने देशभर में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए यह बात कही.

जावड़ेकर ने कहा की 24 हजार करोड़ के खर्च से यह मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे. इन मेडिकल कॉलेजों का 2020-21 तक  निर्माण कर दिया जाएगा.  उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर मेडिकल कॉलेज नहीं उन जगहों को प्राथमिकता दी जाएगी.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार ने गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला किया है. किसानों को 60 लाख मिट्रीक टन चीनी निर्यात के लिए सब्सिडी दी जाएगी. किसानों को 6 हजार करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी. यह सब्सिडी किसानों के खातों में सीधे जाएगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker