Flash Newsअन्य प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़समाचार
शेयर बाजार /सेंसेक्स 322 अंक की बढ़त गंवाकर 17 प्वाइंट नीचे 37831 पर बंद

मुंबई. शेयर बाजार लगातार छठे सत्र में नुकसान में रहा। सेंसेक्स 16.67 अंक नीचे 37,830.98 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 37,775.51 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 19.15 प्वाइंट नीचे 11252.15 पर हुई। इंट्रा-डे में इसने 11,239.35 का निचला स्तर छुआ था।
- बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 322 अंक चढ़कर 38,169.87 तक पहुंचा था। निफ्टी ने 90 प्वाइंट की बढ़त के साथ 11,361.40 का उच्च स्तर छुआ था।
- कारोबारियों के मुताबिक जुलाई फ्यूचर एंड ऑप्शन सीरीज की एक्सपायरी से पहले बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। रिलायंस, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और लार्सन एंड टूब्रो जैसे सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में बिकवाली की वजह से बाजार ने बढ़त गंवा दी।
- सेंसेक्स के 30 में से 14 और निफ्टी के 50 में से 22 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 5 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 0.68% गिरावट आई। दूसरी ओर फार्मा इंडेक्स 2.2% फायदे में रहा।
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
| शेयर | गिरावट |
| टाटा मोटर्स | 4.79% |
| बजाज फाइनेंस | 4.30% |
| बजाज फिनसर्व | 4.18% |
| कोल इंडिया | 3.34% |
| जेएसडब्ल्यू स्टील | 2.47% |
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
| शेयर | बढ़त |
| वेदांता | 4.45% |
| सिप्ला | 3.52% |
| जी एंटरटेनमेंट | 3.29% |
| सन फार्मा | 2.75% |
| इंडसइंड बैंक | 2.42% |



