Flash Newsदिल्ली /एनसीआरब्रेकिंग न्यूज़समाचार

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी बीजेपी में हुईं शामिल.

नई दिल्ली
हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी आखिरकार आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं। रविवार को BJP के एक कार्यक्रम में सपना चौधरी के सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान, मनोज तिवारी, हर्षवर्धन सिंह जैसे कई सीनियर नेता मौजूद थे। बता दें कि आज राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान है। इसी कार्यक्रम में सपना चौधरी बीजेपी की मेंबर बनीं।

कार्यक्रम में चौधरी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महासचिव राम लाल, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू और दिल्ली शहर इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी आदि शामिल थे।

लोकसभा चुनाव से पहले था सस्पेंस

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सपना चौधरी पर सस्पेंस बना हुआ था। पहले उनके कांग्रेस में आने की खबरें आई थीं। कुछ तस्वीरों के बाद कहा गया कि वह कांग्रेस में आ गई हैं। लेकिन फिर सपना खुद मीडिया के सामने आईं और उन्होंने इस खबर को गलत बताया। इसके बाद प्रचार के दौरान सपना चौधरी बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ देखी गईं। उन्होंने दिल्ली की विभिन्न सीटों पर बीजेपी के लिए रोडशो में हिस्सा लिया था। अब आखिरकार पार्टी में शामिल हुईं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker