Flash Newsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊशख्सियत

राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह से उनके आवास पर की मुलाकात जाने क्या है वजह.

लखनऊ:

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की है। मुलायम सिंह यादव पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। इसकी जानकारी खुद राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके दी है।

राजनाथ सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी से आज लखनऊ स्थित उनके आवास पर भेंट करके उनके स्वास्थ्य एवं कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।”

मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। मैनपुरी रैली के दौरान मुलायम सिंह यादव ने इस बात की घोषणा की थी कि लोकसभा चुनाव 2019 उनका आखिरी चुनाव है। इस रैली में 24 सालों बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुलायम सिंह यादव के साथ मंच साझा किया था।

राजनाथ सिंह लखनऊ से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लखनऊ लोकसभा सीट बीजेपी का गढ मानाी जाती है। राजनाथ सिंह ने 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर, बस्ती और फतेहपुर लोकसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker