Flash Newsअन्य प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़समाचार
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण का मतदान हुआ पूरा, 62.87 फीसदी वोटिंग.

लखनऊ:
लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए आज देश भर की 116 सीटों पर वोटिंग हुई गुजरात और केरल की सभी सीटों पर वोटिंग हुई। सात चरणों में ये चरण सबसे बड़ा है, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुलायम सिंह, वरुण गांधी और कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है। अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं मैनपुरी से मुलायम सिंह अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने गांधीनगर में अपने मत का प्रयोग किया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नारानपुरा सब जोनल ऑफिस के पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
चुनाव आयोग के मुताबिक 6 बजे तक 62.87 % वोटिंग हुई।
राज्यों का वोट प्रतिशत –
असम- 74.65 %
बिहार – 59.97 %
गोवा- 71.09 %
गुजरात – 59.77%
जम्मू-कश्मीर- 12.86%
कर्नाटक- 64.09 %
केरल – 70.20 %
महाराष्ट्र – 56.25 %
त्रिपुरा – 78.37 %
ओडिशा – 58.18 %
उत्तर प्रदेश – 57.64%
पश्चिम बंगाल- 79.36%
छत्तीसगढ़- 65.08%
दादर नगर हवेली- 71.43%
दमन और दीयू- 65.34 %
छतीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में रायपुर में 25, बिलासपुर में 25, दुर्ग में 21,कोरबा में 13, रायगढ़ में 14, जांजगीर में 15 तथा सरगुजा में 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। तीसरे चरण में बिहार में 82 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम मशीनों में कैद हो चुका है।
आज 23 अप्रैल को गोवा की दो लोकसभा और तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव, ओडिशा की 6 लोकसभा सीट और 42 विधानसभा सीट, असम की 4 लोकसभा सीट, गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। कर्नाटक की 14 लोकसभा सीट के लिए 237 उम्मीदवारों के भविष्य दांव पर है। असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, गुजरात की सभी 26, गोवा की दो, जम्मू कश्मीर की एक, कर्नाटक की 14, केरल की सभी 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 10, वेस्ट बंगाल की पांच, दादरा एवं नगर हवेली की एक, दमन व दीव-एक सीट पर वोटिंग हुई। तमिलनाडु के वेल्लोर और त्रिपुरा की पश्चिम सीट भी शामिल हैं।



