Flash Newsदिल्ली /एनसीआरब्रेकिंग न्यूज़समाचार
वाराणसी के बेटे हर जगह घूूूमे लेकिन वाराणसी के किसी गरीब परिवार को नहीं लगाया गले : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने वाराणसी के लोगो के दुखतीरत पर रखा हाथ, PM पर कसा तंज़.

नई दिल्ली।
कांग्रेस की महासचिव और यूपी ईस्ट की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर निशाना साथा है। गाजियाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा के समर्थन में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया भर घूम आए, जापान गए वहां गले लगे, पाकिस्तान गए वहां बिरयानी खाए, चीन गए वहां गले लगे लेकिन वाराणसी के एक गरीब परिवार से गले लगते देखा है क्या?
प्रियंका गांधी ने रोड शो की शुरुआत घंटाघर से की। प्रियंका गांधी शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे घंटाघर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची, जहां उन्होंने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी अलग अंदाज भी देखने को मिला और कार्यकर्ताओं के बीच में जाकर सेल्फी लेते हुए दिखाई दीं। इसके अलावा रोश शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ में गत्ते का राफेल भी देखने को मिला।
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने पहली बार प्रियंका गांधी को राजनीति में उतारा है। कांग्रेस ने उनको पार्टी का महासचिव बनाने के साथ-साथ पूर्वांचल का प्रभारी भी बनाया है। पूर्वांचल का प्रभारी बनने के बाद प्रियंका गांधी लगातार दौरे कर रही हैं। इससे पहले वो गंगा के जरिए प्रयागराज से वाराणसी तक के सफर पर निकली थीं। इस दौरान उन्होंने रास्ते में ग्रामीणों से मुलाकात की थी। पार्टी की महासचिव होने के नाते प्रियंका जगह जगह जाकर प्रत्याशियों के पक्ष में रैलियां और सभाएं कर रही हैं। गाजियाबाद में कांग्रेस की उम्मीदवार डॉली शर्मा के खिलाफ बीजेपी ने वहां से मौजूदा सांसद बीके सिंह को एक बार फिर टिकट दिया है।



