Flash Newsब्रेकिंग न्यूज़समाचार

अखिलेश यादव को अपना घर ऑफर करने वाले बीजेपी नेता आईपी सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया.

लखनऊ:
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना घर चुनाव कार्यालय बनाने के लिए ऑफर करने वाले बीजेपी नेता आईपी सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. हालांकि, पार्टी का कहना है कि उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित किया गया है.

आईपी सिंह तमाम मुद्दों को लेकर अपनी पार्टी और नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे हैं. लेकिन अब अखिलेश यादव को पार्टी का चुनावी दफ्तर बनाने के लिए अपना आवास ऑफर करने के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आजमगढ़ से उम्मीदवारी घोषित होने के बाद उन्हें अपने घर में कार्यालय खोलने का न्योता देने वाले भाजपा के पूर्व प्रवक्ता आईपी सिंह को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आईपी सिंह को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्वीट करते हुए उन्हें प्रचारमंत्री बताया। आईपी ने ट्वीट किया कि हमने ‘प्रधानमंत्री’ चुना था या ‘प्रचारमंत्री’? अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से देश का प्रधानमंत्री क्या टी-शर्ट और चाय का कप बेचते हुए अच्छा लगता है? भाजपा वो पार्टी रही है जिसने अपने विचारों से लोगों के दिलों में जगह बनाई। मिस कॉल देकर और टी-शर्ट पहन कर यहां पर ‘कार्यकर्ताओं’ की खेती असंभव है। उनके इन्हीं पार्टी विरोधी तेवरों को देखते हुए उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय के निर्देशानुसार आईपी सिंह को अब छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker