Flash Newsअन्य प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़समाचार
लोकसभा चुनाव: झारखंड में BJP ने 10 उम्मीदवारो की घोषणा,देखें किसे कहां से टिकट मिला.

झारखंड:
झारखंड लोकसभा की सीटों के लिए भाजपा ने 10 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। खूंटी और कोडरमा सीट पर इस बार प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। राज्य से दोनों केंद्रीय मंत्रियों जयंत सिन्हा और सुदर्शन भगत को भी फिर से मैदान में उतारा गया है।
जानकारी के अनुसार पलामू सीट से वीडी राम को फिर मैदान में उतारा गया है। उसी प्रकार लोहरदगा से केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत को फिर मैदान में उतारा गया है।
हजारीबाग से केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा पर पार्टी ने फिर से पार्टी ने भरोसा जताया है। वहीं खूंटी से कड़िया मुंडा का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को मैदान में उतारा गया है।
सिंहभूम से लक्ष्मण गिलुवा को फिर से टिकट दिया गया है। धनबाद से पीएन सिंह के टिकट कटने की भी चर्चा थी लेकिन वे इस बार भी वे टिकट पाने में सफल रहे।
पार्टी ने जमशेदपुर से विद्युतवरण महतो को फिर से मैदान में उतारा है। गोड्डा से निशिकांत दूबे, दुमका से सुनील सोरेन व राजमहल से हेमलाल मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है।
रांची, कोडरमा और चतरा सीट के लिए भाजपा में अभी मंथन जारी है। इस सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान आने वाले दिनों में किया जाएगा।
किस सीट से किसे मिला टिकट
राजमहल- हेमलाल मुर्मू
दुमका- सुनील सोरेन
गोड्डा- निशिकांत दूबे
धनबाद- पीएन सिंह
जमशेदपुर – विद्युतवरण महतो
सिंहभूम- लक्ष्मण गिलुआ
खूंटी- अर्जुन मुंडा
लोहरदगा- सुदर्शन भगत
पलामू- वीडी राम
हजारीबाग- जयंत सिन्हा



