Flash Newsदेशब्रेकिंग न्यूज़समाचार
हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में हुआ गिरफ्तार,कोर्ट में पेश किया जाएगा.

नई दिल्ली:
हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन में गिरफ़्तार कर लिया गया है.
उन पर पंजाब नेशनल बैंक से क़रीब दो अरब डॉलर (क़रीब 13 हज़ार करोड़ रुपए ) का उधार लेकर न चुकाने के आरोप हैं.
भारत ने अगस्त में ब्रिटेन से नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने की मांग की थी.इसे भारत का सबसे बड़ा बैंक घोटाला भी माना जाता है.
लंदन पुलिस ने बीबीसी को बताया है कि 48 वर्षीय मोदी को लंदन के होल्बोर्न इलाक़े से मंगलवार को गिरफ़्तार किया गया था और उन्हें बुधवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा.
लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनके ख़िलाफ़ वॉरेंट जारी किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया है.
अब प्रत्यपर्ण का होगा प्रयास
नीरव मोदी की गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ब्रिटेन से प्रत्यपर्ण का प्रयास करेगी. सूत्रों के मुताबिक अब भारत से सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम लंदन के लिए रवाना होगी. इस बीच नीरव मोदी मामले को लेकर CBI और ED की टीम लगातार UK अथॉरिटी और लंदन में मौजूद भारतीय हाई कमीशन के संपर्क में है.
नीरव मोदी को लेकर विपक्ष के निशाने पर है सरकार
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नीरव मोदी को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार मोदी सरकार को घेर रही हैं. विपक्ष का आरोप है कि सरकार की नाकामी की वजह से नीरव मोदी लंदन भागने में सफल रहा. दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार कह चुके हैं जो भी लोग भारत के पैसे लेकर भाग गए हैं, उन्हें सरकार भारत लाएगी. इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.



