Flash Newsब्रेकिंग न्यूज़समाचारसियासत

पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों पर सी वोटर का सर्वे, इस दल का सफाया लगभग तय

लखनऊ:
लोकसभा चुनाव 2019 के नजरिए से साल 2019 बेहद महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि वर्तमान समय सरकार के पिछले 5 साल के कार्यों का मूल्यांकन करने का है तथा 2019 के चुनाव के लिए तैयारी करने का भी है। यही वजह है कि सभी राजनीतिक दल एक बार फिर से चुनावी मूड में बदलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि c-voter ने पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों पर एक बड़ा सर्वे किया है। तथा उसके नतीजे भी बेहद चौंकाने वाले हैं।

बताते चलें कि सी वोटर के द्वारा किए गए सर्वे में दावा किया गया है कि पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से तकरीबन 34 लोकसभा सीटें एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही हैं। वहीं यदि भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो इस सर्वे में भारतीय जनता पार्टी के खाते में कुल 7 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस मात्र 1 सीट पर सिमटती दिख रही है। जबकि वामपंथी दलों के खाता न खोल पाने की भी बात कही गई है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल में 22 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। तथा वह अपने लक्ष्य से बेहद पीछे है। हालांकि आपको जानकर आश्चर्य होगा कि साल 2014 में जब देश में मोदी लहर छाई हुई थी तब भाजपा पश्चिम बंगाल में मात्र 2 लोकसभा सीटें जीत पाई थी। जिसके मुकाबले इस बार भाजपा का वोट प्रतिशत पश्चिम बंगाल में बेहद बढ़ चुका है। लेकिन भाजपा को बढ़ा हुआ वोट प्रतिशत सीटों में तब्दील कर पाने में नाकामयाब है। यही वजह है पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। लेकिन वह पहली सबसे बड़ी पार्टी से बेहद पीछे है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker