Flash Newsअन्य प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़समाचार
नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर,63 की उम्र में रविवार को निधन हो गया.

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 की उम्र में रविवार को निधन हो गया. पर्रिकर लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. वह पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे. राष्ट्रपति ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी. इससे पहले खबर आई थी कि उनकी सेहत बेहद गंभीर हैं और डॉक्टर पूरी ताकत लगा रहे हैं.
उन्होंने अमेरिका, दिल्ली और गोवा में कैंसर का इलाज कराया. अपने आखिरी दिनों में भी पर्रिकर काम में लगे रहे. बीमारी के दिनों में ही उन्होंने गोवा का बजट पेश किया और राज्य का काम बखूबी संभाला.
पर्रिकर को 31 जनवरी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था. हाल ही में बीमार मुख्यमंत्री ने 3 मार्च को गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में चेक-अप कराया था. फरवरी में पर्रिकर का जीएमसीएच में एक ऑपरेशन भी हुआ था.
नेताओं के समर्थक होते हैं, लेकिन गोवा के 4 बार सीएम रहे मनोहर पर्रिकर के चाहने वालों की कमी नहीं थी। नेताओं से लेकर आम जनता तक उन्हें प्यार करती थी। लोगों संग कहीं भी खड़े होकर चाय पीना, स्कूटर पर घूमना, बेहद सादे कपड़े पहनाना और तामझाम से परे रहना, उनका यह अंदाज लोगों को बहुत लुभाता था।



