Flash Newsब्रेकिंग न्यूज़समाचार
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों का कहर SPO को घर में घुसकर मारी गोली,मौत.

जम्मू-कश्मीर:
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक महिला पुलिस अधिकारी की आतंकवादियों ने उसके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एसपीओ खुशबू जान को शनिवार दोपहर शोपियां जिले के वेहिल में उनके घर पर आतंकवादियों ने नजदीक से गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि एसपीओ को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस बाबत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्ववीट कर जानकारी दी कि आतंकवादियों ने शनिवार को वेहिल गांव में महिला पुलिस अफसर खुशबू जान के घर पर जाकर उन्हें गोली मार दी। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें लगीं।
जम्मू कश्मीर पुलिस इस भीषण आतंकी कृत्य की निंदा करती है और ऐसी घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी हैं। बता दें, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलग से यह मामला दर्ज कर लिया है और फौरन इसकी जांच भी शुरू कर दी है।



