Flash Newsदेशब्रेकिंग न्यूज़समाचार
रमजान पर चुनाव आयोग की सफाई..

नई दिल्ली:
रमजान के दौरान आम चुनाव होने पर उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने सफाई दी है कि उसने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए त्योहारों और पर्वों का ख्याल रखा है और जुम्मे के दिन मतदान नहीं रखा है। चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि रमजान के दौरान पूरे महीने भर चुनाव को टाला नहीं जा सकता है, लेकिन मुख्य त्योहारों और शुक्रवार के दिन मतदान की तारीख नहीं रखी गई है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने रविवार को 11 अप्रैल से 19 मई तक लोकसभा चुनाव करने की घोषणा की, जबकि रमजान 7 मई से 5 जून तक है। इस दौरान 12 मई और 19 मई को मतदान की तारीखें पड़ रही हैं। इन तारीखों को देखते हुए कुछ मुस्लिम नेताओं ने अपनी आपत्तियां व्यक्त की है।



