Flash Newsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़समाचार

lok sabha election 2019: इन चार दिग्गजों पर रहेगी सबकी निगाहें..

लखनऊ:
लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एलान करते हुए कहा है कि कुल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल, दूसरे चरण की 18 अप्रैल, तीसरे चरण की 23 अप्रैल, चौथे चरण की 29 अप्रैल, पांचवे चरण की 6 मई, छठे चरण की 12 मई और सातवें चरण की वोटिंग 19 मई को होगी। इसके बाद 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी। आइए नजर डालते हैं इन लोकसभा चुनाव में किन पांच बड़े चेहरे पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी।

नरेंद्र मोदी
-2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने वाले नरेंद्र मोदी न सिर्फ सरकार, बल्कि पार्टी का भी चेहरा बने हुए हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा यूपी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के साथ ही पूर्वोत्तर में दस्तक देने में सफल रही। 2019 के चुनाव में पार्टी का पुराना प्रदर्शन दोहराने का दायित्व।

राहुल गांधी
-दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला। 2018 में कर्नाटक में जेडीएस से गठबंधन में अहम भूमिका निभाई। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत दिलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। अब अपने नेतृत्व में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार का जिम्मा।

अखिलेश यादव
-यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश ने सपा में जारी वर्चस्व की लड़ाई के बीच जनवरी 2017 में पार्टी की कमान संभाली। बसपा से चुनावपूर्व गठबंधन कर रणनीतिक कौशल का परिचय दिया। 2019 में भाजपा का विजय रथ रोकने और 2014 में पांच सीटों पर सिमटी सपा के प्रदर्शन में सुधार लाने का दारोमदार।

मायावती
-यूपी में सियासी जमीन बचाने की जद्दोजहद में जुटी बसपा को दोबारा उबारने का जिम्मा। दरअसल, पार्टी 2014 के लोकसभा चुनाव में खाता तक नहीं खोल पाई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी वह तीसरे स्थान पर रही थी। सपा से गठबंधन कर बड़ा रणनीतिक दांव खेला। लोकसभा चुनाव लड़ने की भी अटकलें

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker