Flash Newsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़समाचार

लोकसभा चुनाव: UP में होने वाले लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

यूपी की 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे.

नई दिल्ली:
चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव की तारीखों की एलान कर दिया. देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने बताया कि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. बात करें यूपी की तो बता दें कि यूपी की 80 सीटों पर सातों चरणों में चुनाव होंगे. यूपी के अलावा बिहार और बंगाल में भी सभी सात चरणों में चुनाव होंगे.

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे. आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ होंगे. लेकिन सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव के साथ नहीं कराने का फैसला किया गया है.

पहला चरण: 11 अप्रैल ( 91 सीट, 20 राज्य) 8 सीटों पर

दूसरा चरण: 18 अप्रैल ( 97 सीट, 13 राज्य) 8 सीटों पर

तीसरा चरण: 23 अप्रैल ( 115 सीट, 14 राज्य) 10 सीटों पर

चौथा चरण: 29 अप्रैल (71 सीट, 9 राज्य) 13 सीटों पर

पांचवा चरण: 6 मई ( 51 सीट, 7 राज्य) 14 सीटों पर

छठा चरण: 12 मई ( 59 सीट, 7 राज्य) 14 सीटों पर

सातवां चरण: 19 मई ( 59 सीट, 8 राज्य) 13सीटों पर

ईवीएम पर लगेगी उम्मीदवारों की तस्वीर-EC

आयोग ने बताया है कि देश में संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की जाएगी. इस बार ईवीएम पर उम्मीदवारों की तस्वीर भी लगाई जाएगी. साथ ही पूरी चुनावी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. ईवीएम की मूवमेंट जानने के लिए जीपीएस ट्रेकिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker