Flash Newsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी.

लखनऊ:

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से किस्मत आजमाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने गुजरात की 4 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार शाम उम्मीदवारों के नाम पर अपनी अंतिम मुहर लगाई। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी सूची में 15 नाम शामिल हैं। इनमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नाम भी हैं।

उत्तर प्रदेश के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट

सोनिया गांधी, रायबरेली

राहुल गांधी, अमेठी

सहारनपुर, इमरान मसूद

बदायूं, सलीम इकबाल शेरवानी

धौरहरा, जितिन प्रसाद

उन्नाव, श्रीमति अनु टंडन

फर्रुखाबाद, सलमान खुर्शीद

अकबरपुर, राजा राम पाल

जालौन (एससी सीट), बृजलाल खबरी

फैजाबाद, निर्मल खत्री

कुशीनगर, आरपीएन सिंह

गुजरात के 4 उम्मीदवारों की लिस्ट

अहमदाबाद पश्चिम (एससी सीट), राजू परमार

बडोदरा, प्रशांत पटेल

आणंद, भरत सिंह सोलंकी

छोटा उदयपुर (एसटी सीट), रंजीत मोहन सिंह राठवा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker