Flash Newsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़समाचार

राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में मोदी ने 540 करोड़ रुपया की सौगात दी.

कई नई परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया.

अमेठी,
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में आज पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार पधारने के बाद नरेंद्र मोदी ने 540 करोड़ रुपया की सौगात दी। इसके साथ ही यहां के विकास को पंख भी लगाया है। पीएम नरेंद्र मोदी का केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने अमेठी में स्वागत किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां पर 540 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने माइक संभाला। पीएम मोदी ने लोगों से सबसे पहले तीन बार जय बोलने को कहा। उन्होंने वीर जवानों, विजयी भारत व भारत मां का जयकारा लगवाया। इसके बाद पीएम मोदी ने अमेठी की जनता से कहा जयराम जी की।पीएम मोदी ने कहा मै अमेठी की भूमि को नमन करता हूं। आज मैं चार साल से शुरू हुई योजनाओं को विस्तार देने आया हूं। यहां पर आज भी बारिश हुई 98 में अटल जी के कार्यक्रम में आया था तब भी बारिश हुई थी। मोदी ने कहा कि मेरी बहन स्मृति ने अमेठी के विकास पर पूरा जोर दिया। जिन्होंने हमे वोट दिया वह भी हमारे हैं, जिन्होंने वोट नहीं दिया वह भी हमारे हैं।

सबसे पहले स्मृति ईरानी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी जी की विजय के बाद भाजपा के कार्यकर्ता लखनऊ के चक्‍कर काटते रहे, लेकिन तब की प्रदेश की सरकार से हम कहते रहे कि राजनीति मंशा के साथ नहीं सामाजिक सश‍क्‍तीकरण की दृष्टि से ही पीपरी के निवासियों पर दया करें। उन्होंने कहा कि हम हारे, लेकिन तब भी भाजपा के कार्यकर्ता उस गांव में पहुंचे और वचन दिया जब मोदी जी पीएम बनेंगे तो हम लोकतंत्र में आपके विश्‍वास को पुन: प्रतिष्ठिापित करेंगे।

इसके बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के कहा कि पीएम मोदी जी के प्रयास से दुनिया भर में प्रख्‍यात क्‍लाश्निकोव की अत्‍याधुनिक AK-203 राइफल का अमेठी में निर्माण शुरू होगा।

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा कि इतने लंबे समय तक केंद्र में कांग्रेस के रहने के बावजूद अमेठी विकास में पिछड़ा हुआ था, लेकिन अब यहां अत्याधुनिक राइफल बनेंगी। अमेठी में विकास होगा और यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

इन परियोजनाओं का लोकार्पण
-स्टील प्रोसेसिंग यूनिट सेल जगदीशपुर

-बस स्टेशन अमेठी के उच्चीकरण एवं डिपो कार्यशाला का पुनर्निर्माण।

-अमेठी बस स्टेशन पर विश्राम गृह तथा दुकानों का निर्माण कार्य।

-पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज राघीपुर, धरौली का निर्माण कार्य।

-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दखिनवारा के मुख्य भवन का निर्माण कार्य।

-मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अधीनस्थ कार्यालय भवन का निर्माण कार्य।

-दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत निर्मित 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र शुकुलपुर।

-आइपीडीएस योजनांतर्गत निर्मित 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र खेरौना।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker