Flash Newsदेशब्रेकिंग न्यूज़समाचार

विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर पीएम मोदी ने किया स्वागत.

पीएम मोदी के अलावा अभिनंदन की वापसी के बाद राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके खुशी जाहिर की। राहुल ने ट्वीट करके लिखा विंग कमांडर अभिनंदन, आपके स्वाभिमान, शौर्य पर हम सभी को गर्व है। हम आपका भारत में बेपनाह प्रेम के साथ स्वागत करते हैं।

राजनाथ सिंह ने भी किया स्वागत

राहुल गांधी के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करके विंग कमांडर का स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने लिखा घर में आपका स्वागत है, पूरे देश को विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व है। वहीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी विंग कमांडर की स्वदेश वापसी के बाद ट्वीट करके खुशी जताई और लिखा जय हिंद। वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके लिखा विंग कमांडर अभिनंदन आप को दिल से सलाम. सारे देश को आप पर गर्व है।

अमित शाह ने किया स्वागत

विंग कमांडर के वापस आने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी अभिनंदन का स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट किया विंग कमांडर अभिनंदन पूरे देश को आपके साहस और बहादुरी पर पूरे देश को गर्व है। भारत आपकी वापसी से बेहद खुश है। हम उम्मीद आशा करते हैं कि आप एक बार फिर से वायुसेना की उसी जुनून के साथ सेवा करें। आपके भविष्य के लिए शुभकामानाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker