Flash Newsदेशब्रेकिंग न्यूज़समाचार

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की आज होगी घर वापसी.

पाकिस्तान की जमीन पर लगभग 56 घंटे गुजारने के बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन आज स्वदेश लौट रहे हैं. 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को एक मार्च तक की अवधि में भारत पाकिस्तान के रिश्तों में बेहद तल्खी रही और कूटनीतिक उठापठक देखा गया था. पाकिस्तान द्वारा भारत की जमीन पर हमले की कोशिश को नाकाम करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन PoK में चले गए थे. यहां पर पाकिस्तान फौज ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. इसके बाद भारत ने जबरदस्त राजनीतिक दबाव बनाते हुए पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने पर मजबूर किया.

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का पाकिस्तान सीमा से वाघा के रास्ते आने पर स्वागत करने की पेशकश की है। उन्होंने इस बात एक ट्वीट जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट के जरिए आग्रह किया कि वह अभिनंदन को भारत-पाक सीमा पर रिसीव करने के लिए जाएंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, नरेंद्र मोदी जी मैं पंजाब के सीमावर्ती इलाकों के दौरे पर हूं और मुझे पता चला है कि पाकिस्तान सरकार ने अभिनंदन वर्तमान को वाघा के रास्ते रिलीज करने का फैसला किया है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं उन्हें रिसीव करना चाहूंगा, क्योंकि उनके पिता व मैं एनडीए में रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker