Flash Newsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़समाचार

प्रधानमंत्री ने मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान का शुभारम्भ किया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से महासंवाद करते हुए ऊर्जा का संचार किया|

लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से महासंवाद करते हुए ऊर्जा का संचार किया और मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान का शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पूरा देश एक है और जवानों के साथ खड़ा है, कुछ भी ऐसा नहीं होना चाहिए। जिससे जवानों के मनोबल पर आंच आए। दुश्मन चाहता है कि देश का प्रगति थम जाए, उन्हें दिखाना है, न देश रूकेगा न प्रगति थमेगी। देश नई नीति और नई रीति से अपना विकास करने में जुटा है। हर एक को विश्वास मिला है कि नामुमकिन अब मुमकिन है। मजबूत भारत दिख रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के कोने-कोने में पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को परिश्रम का मूल मंत्र देते हुए वीडियो कांफ्रेंस, नमो एप, यूट्यूब चैनल्स, भाजपा के फेसबुक एवं ट्वीटर हैण्डल से जुड़ते हुए कहा कि जैसे छात्र वर्ष भर परिश्रम करता है परन्तु परीक्षा के आखिरी दिनों में ज्यादा शक्ति लगानी पड़ती है, अब हमारी भी परीक्षा की घड़ी आ गई है। बूथ जीत लिया तो संकल्प से सिद्धि का लक्ष्य पूरा होगा। अब 2019 से 2024 तक का समय जन-जन की आंकाक्षाओं को पूरा करने के लिए होगा। महागठबंधन को महामिलावट बताया तो साथ ही कहा कि कांग्रेस को आॅक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। कांग्रेस 70 सालों की राजनीति में एकला चलो से शुरू होकर हम साथ-साथ है तक पहुंच गई है। कुम्भ की चर्चा करते हुए मोदी जी ने कहा कि पूरे विश्व में चर्चा का विषय बना कुम्भ स्वच्छता के लिए भी जाना जाएगा और उसके लिए स्वच्छता कामदारो का अभिनंदन है। 

अमेठी के गुरूकुल ज्ञान अकादमी गौरीगज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेस से कार्यकर्ताओं के साथ महासंवाद कार्यक्रम में उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महासंवाद कार्यक्रम के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए मार्गदर्शन से भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ आगामी चुनावों में विजय शंखनाद के लिए निकलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अमेठी में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक और सामरिक शक्ति सम्पन्न हुआ है। गरीब, किसान, नौजवान, महिला, पिछड़े, अनुसूचित वर्ग सहित सभी की आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए मोदी सरकार ने साफ नियत से काम किया। मोदी जी ने विश्व को भारत की शक्ति का अहसास करा दिया है। मोदी जी ने सहज तरीके से कार्यकर्ताओं को प्रभावी मंत्र दिए जो उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में विजय पथ पर अग्रसरित करेंगे। प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, मोहसिन रजा भी आदि साथ रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker