Flash Newsदिल्ली /एनसीआरब्रेकिंग न्यूज़समाचार

चुुनाव के लिये प्रियंका ने अभी से शुरु कर दी तैयारी.

प्रियंका ने मंगलवार को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया.

नई दिल्ली,
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी गांधी ने प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिए अपनी कोशिशें शुरू कर दी है। इसी के तहत उन्होंने मंगलवार को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में हिस्सा लेने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं संगठन, ढांचे और पार्टी के भीतर क्या बदलाव करना है उस बारे में जानकारी हासिल की है। साथ ही में लोगों की राय जानने की कोशिश कर रही हूं कि उनके अनुसार चुनाव कैसे लड़ा जाए।

मिलकर लड़ाएं चुनाव प्रियंका गांधी ने तमाम पदाधिकारियों से कहा कि जिस भी उम्मीदवार का नाम चुना जाएगा आप सब उसे मिलकर चुनाव लड़ाएंगे। साथ ही पदाधिकारियों ने प्रियंका से अपील की चुनाव स्थानी कांग्रेस के नेता को ही लड़ाया जाए। एक ब्लॉक स्तर के अधिकारी से जब प्रियंका गांधी ने सवाल पूछा तो वह रोने लगे और कहा कि प्रभारी से मिलने का मौका नहीं मिलता था, बड़े लोग ही एयरपोर्ट पहुंचते थे और वही लोग उनसे मिल पाते थे।

प्रियंका ने लखनऊ और पूर्वांचल के कई लोकसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से एक-एक घंटे बात की. इस दौरान उन्होंने पूछा आपके गृह बूथ मतदाताओं की संख्या क्या है? कोई भी इसका जवाब नहीं दे सका, उन्होंने पूछा कि आखिरी बार कांग्रेस की सभा कब हुई थी? इसका भी जवाब किसी के पास नहीं था. उनका तीसरा सवाल था, आपके बूथ पर पिछली बार कांग्रेस को कितने वोट मिले थे? इसके जवाब में भी कांग्रेसी बगले झांकने लगे. प्रियंका का चौथा सवाल था, लोकसभा क्षेत्र की वो कौन सी समस्याएं हैं, जो अन्य क्षेत्रों में नहीं है? इसका भी होमवर्क करके कार्यकर्ता नहीं पहुंचे थे. उनका पांचवां सवाल था, कांग्रेस को कैसे जिताएंगे? इसका भी जवाब कार्यकर्ताओं के पास नहीं था.

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी मंगलवार को दोपहर एक बजे कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं. इसके बाद डेढ़ बजे से लोकसभा क्षेत्रवार जिलों, तहसील व ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता, पूर्व विधायक व सांसद, पूर्व मंत्री और हारे हुए प्रत्याशियों से मिलना प्रारंभ किया. सबसे पहले उन्नाव का नंबर आया. पूर्व सांसद अनु टंडन के साथ 18 कार्यकर्ता व नेता प्रियंका से मिलने पहुंचे. प्रियंका ने एक-एक से अलग-अलग बात की. पदाधिकारियों से पूछा कि लोकसभा क्षेत्र में विधानसभावार कितने बूथ हैं? यहां कांग्रेस संगठन की स्थिति क्या है?

कुल मिलाकर प्रियंका ने कार्यकर्ताओं के मन में यह बात बिठाई कि अगर जीतना चाहते हैं तो मुख्य लड़ाई बूथ पर होगी. इस दौरान प्रियंका गांधी मुख्य बातों को अपनी डायरी में नोट भी करतीं नजर आईं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार उसे मजबूत करने के टिप्स भी दिए.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker