Flash Newsब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 73 लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की.
98 लाख 11 हजार रूपए की सहायता प्रदान की.

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 73 व्यक्तियों को 98 लाख 11 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 73 व्यक्तियों को 98 लाख 11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद सुलतानपुर के श्री छोटई, अयोध्या की श्रीमती बरकतुन निशा तथा हरदोई की श्री अनुराग आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।


