Flash Newsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

जल निगम भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ FIR दर्ज,

4 अन्य लोगो पर भी दर्ज हुआ केस,आज़म ने बताया सियासी साज़िश

लखनऊ – शासन से हरी झंडी मिलते ही SIT ने दर्ज किया केस,

एसआइटी ने जल निगम भर्ती घोटाले में सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खां सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम आदि धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। आजम खां नगर विकास मंत्री होने के अलावा जल निगम के अध्यक्ष थे। मुकदमे में जल निगम के तत्कालीन एमडी पीके आसूदानी, नगर विकास विभाग के पूर्व सचिव एसपी सिंह , तत्कालीन चीफ इंजीनियर अनिल कुमार खरे व आजम के तत्कालीन ओएसडी सैय्यद आफाक अहमद भी नामजद हैं।

सपा शासनकाल में जलनिगम में 1300 पदों पर हुई भर्तियों में अनियमितता के आरोप लगे थे। योगी सरकार के गठन के बाद शासन ने इसकी जांच एसआइटी को दी थी। एसआइटी ने 29 मार्च को अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी थी, जिस पर राज्य सरकार ने एफआइआर दर्ज किए जाने की अनुमति दे दी। डीआइजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पांच नामजद आरोपितों सहित अन्य के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी, षड्यंत्र, साक्ष्य छिपाने व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

डीआईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि एसआईटी ने आईपीसी की धारा 201, 409 व 420 के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले एसआईटी ने इस मामले में प्रारंभिक जांच की थी। शासन की अनुमति के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker