Flash Newsदुनियाब्रेकिंग न्यूज़

फांसी के 14 सालों बाद कब्र से गायब हुआ सद्दाम का शव

इराक के बादशाह रहे सद्दाम हुसैन का शव कब्र से गायब है. फांसी की सजा के बाद शव को सद्दाम के पैतृक गांव में दफनाया गया था. अब वहां टूटे कब्र के टूकड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा है. टूटे कब्र के साथ सद्दाम का शव भी गायब है.

सद्दाम का शव कहां गायब हुआ ?, यहां से शव कौन लेकर गया ?. इसे लेकर खूब सवाल हो रहे हैं. लगभग 20 साल तक सत्ता संभालने वाले सद्दाम को 30 दिसंबर 2006 को फांसी की सजा दी गयी थी. सद्दाम के शव को यहां दफनाने के बाद यह जगह खूब प्रचलित थी. यहां सद्दाम के जन्मदिन पर उनके समर्थक जमा होते .

सद्दाम का शव कहां है इसे लेकर तरह तरह की चर्चा है. एक वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार उनके वंश के शेख मनफ अली ने कहा, उनके शव को निकाल कर जला दिया गया है. मैंने ऐसा सुना है, लेकिन जले हुए अवशेष या इसके कोई सबूत नहीं देखे. वहीं एक चर्चा यह भी है कि आतंकवादी संगठन ISIS ने यहां अपने लड़ाके तैनात किये इसके बाद हुए हवाई हमले में कब्र बर्बाद हो गया. शव अब भी यहीं है.

एक और चर्चा सद्दाम के शव को लेकर आम है. कई लोगों का कहना है कि सद्दाम के शव को उनकी निर्वासित बेटी हाला अपने साथ जार्डन लेकर चली गयी. इन चर्चाओं के अलावा एक और चर्चा सद्दाम के शव को लेकर आम है.  बगदाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा, सद्दाम अभी जिंदा है. उनके हमशक्ल को फांसी हुई है और सद्दाम बच गया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker