Flash Newsदुनियाब्रेकिंग न्यूज़

पाकिस्तानी दूल्हे की रईसी तो देखिए, शादी में पहने GOLD के जूते और टाई

दूल्हे ने अपने कपड़ों पर खर्च किए 25 लाख रुपए

लाहौर – दूल्हे ने अपने कपड़ों पर खर्च किए 25 लाख रुपए

शादियों में आमतौर पर दुल्हन के कपड़ों की चर्चा होती है। पर इस बार पाकिस्तान के एक दूल्हे की ड्रेस खबरों में है। सोने के जूतों और टाई में दूल्हे की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये शख्स लाहौर के बिजनेसमैन हाफिज सलमान शाहिद हैं और इन्होंने अपने वलीमे में अपना शौक पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उसने सिर्फ अपने कपड़ों पर ही 25 लाख रुपए खर्च कर दिए।

– एक इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, सलमान के सूट की ही कीमत करीब 63 हजार रुपए थी। इस पर क्रिस्टल और ज्वैलरी जड़ी हुई थी।

– वहीं, सलमान शाहिद के जूते की कीमत 17 लाख रुपए हैं। वहीं, गले में पहनी क्रिस्टल टाई 10 तोला सोने की थी, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए है।
– शादी में पहुंची मीडिया ने जब उनसे कपड़ों के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ही सोने के जूते पहनना चाहता था।
– उन्होंने कहा कि लोग इसे गले में नेकलेस की तरह और सिर पर मुकुट की तरह पहनना पसंद करते हैं, लेकिन मैं इसे पैरों में पहन लोगों के बताना चाहता हूं ये मेरे पैरों की धूल है।

– हालांकि, सलमान के इस ड्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोगों के इन पर मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं।
– एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि कोई भी इसमें से एक जूते को बेचकर सर्जरी करा सकता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि जब दूल्हे के इतने नखरे हैं तो फिर दुल्हन क्या पहनेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker