Flash Newsदेशब्रेकिंग न्यूज़
उन्नाव व जम्मू-कश्मीर में हुए दुष्कर्म के विरोध में इंडिया गेट पर कैंडल मार्च
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,राबर्ट वाड्रा सहित कई कांग्रेस नेता शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,राबर्ट वाड्रा सहित कई कांग्रेस नेता शामिल
नई दिल्ली।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव व जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए दुष्कर्म के विरोध में गुरुवार मध्यरात्रि को कांग्रेस ने दिल्ली में मान सिंह रोड से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, राबर्ट वाड्रा सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। राहुल गांधी ने गुरुवार रात लगभग सवा नौ बजे ट्वीट कर लोगों से इस इंसाफ की लड़ाई में शामिल होने की अपील की।पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उन्नाव व कठुआ में दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस के दबाव में कठुआ दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, लेकिन अब भाजपा के मंत्री उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।


