Flash Newsदुनियाब्रेकिंग न्यूज़

निर्मला सीतारमण की रूस के रक्षामंत्री से मुलाकात

दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने पर बात हुई

भारत-रूस वार्ता: निर्मला सीतारमण की रूस के रक्षामंत्री से मुलाकात

तीन दिनों की यात्रा पर रूस पहुंची भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने रूसी समकक्ष जनरल सर्गे शोयगू से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच रूस और भारत में सैन्य तकनीकी सहयोग बढ़ाने और रक्षा सहयोग पर द्विपक्षीय संबंधो को मजबूत करने पर बात हुई है। रक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार रूस पहुंचीं सीतारमण अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित 7वें मास्को सम्मेलन में हिस्सा लेने रूस पहुंची हैं
रक्षा मंत्री की इस यात्रा के दौरान रूस और भारत में करीब 40,000 करोड़ रुपए के एस-400 मिसाइल सौदे पर भी आखिरी मुहर लगने की बात कही जा रही है। निर्मला सीतारमण ने रूसी संघ के उद्योग एवं व्यापार मंत्री डेनिस मांटुरोव से भी मुलाकात की है। व्यापार मंत्री से भी उनकी दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने पर बात हुई। निर्मला सीतारमण ने चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंग से भी मुलाकात की है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker