Flash Newsब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

लखनऊ: सीट बेल्ट व हेल्मेट की जांच में 4174 वाहनो का चालान

अभियान लखनऊ शहर के 45 प्रमुख स्थानों पर 60 प्रवर्तन दलों द्वारा चलाया गया

लखनऊ 04 अप्रैल, 2018

सड़क दुर्घटनाओं में हो रही लोगों की मौत को रोकने के लिए तथा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रदेश की राजधानी में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर आज परिवहन विभाग और यातायात पुलिस बिना सीट बेल्ट व हेल्मेट पहने वाहन चालकों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया। इस अभियान में हेल्मेट के 2922 चालान तथा सीट बेल्ट के 1252 चालान किये गये। इस प्रकार आज के अभियान में कुल 4174 वहानों का चालान किया गया। यह अभियान लखनऊ शहर के 45 प्रमुख स्थानों पर 60 प्रवर्तन दलों द्वारा चलाया गया। यह अभियान लखनऊ के 60 स्कूलों में भी चलाया गया, जिसमें लोरैटो कान्वेन्ट, क्राइस्ट चर्च, सेन्ट फ्रैन्सिस, लामार्टिनियर कालेज, आरएलबी इन्दिरानगर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, मिलेनियम पब्लिक स्कूल, रामाधीन इण्टर कालेज एवं शिया पीजी कालेज आदि। इस अवसर पर लगभग 30 हजार पम्पलेट्स एवं हेल्मेट व सीट बेल्ट के 25 हजार स्टीकर्स वितरित किये गये। इस दौरान सीट बेल्ट व हेल्मेट के साथ मानकों के विपरीत वाहनों में ब्लैक फिल्म, हूटर, खराब नम्बर प्लेट, इण्डिकेटर व वाहन फिटनेस आदि की भी जांच की गयी और लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित स्टीकर्स भी लगाये गये। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 48 यात्री कर अधिकारी तथा दो सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को लगाया गया था। यह अभियान दो चरणों में चलाया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और सायं 05 बजे से सायं 07 बजे तक चलाया गया। सुबह 07 बजे से 09 बजे तक बच्चों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
मुख्यमंत्री जी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौत पर गंभीर चिन्ता व्यक्त की गयी थी और उन्होंने निर्देश दिया था कि पूरे प्रदेश में यातायात नियमों के प्रति व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाय व चालकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किये जायं। इसी क्रम में आज यह अभियान हेल्मेट व सीट बेल्ट दिवस के अवसर पर लखनऊ शहर से प्रारम्भ किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सीएमएस गोमती नगर से किया।
शासन द्वारा निर्देशित किया गया था कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, किसी भी नागरिक के साथ दुव्र्वहार न हो, स्कूल के छात्र/छात्राओं के साथ मधुर व्यवहार किया जाय। साथ ही किसी भी प्रकार का भेदभाव न होने पाये इसका विशेष ख्याल रखा जाय। अभियान के दौरान स्कूल व कालेजों में बच्चों को जागरूक किया गया तथा उन्हें हेल्मेट व लाइसेंस बगैर वाहन न चलाने के साथ ही 16 साल से अधिक उम्र के बच्चों को नाॅन-गियर व 18 साल से अधिक उम्र के छात्र/छात्राओं को गियरयुक्त वाहन का लाइसेंस बनवाने के लिए भी प्रेरित किया गया तथा बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने व सड़क सुरक्षा उपायों को अपनाने की शपथ भी दिलायी गयी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker