Flash Newsदेशब्रेकिंग न्यूज़

दलितों के भारत बंद के दौरान देशभर में जमकर हिंसा,एक दर्जन लोगों की मौत

एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में दलितों ने किया भारत बंद

एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में था दलितों का भारत बंद

भारत बंद का असर-

दलितों के भारत बंद के दौरान देशभर में जमकर हिंसा हुई, जिसमें लगभग एक दर्जन लोगों की मौत हो गई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। आंदोलन से सबसे ज्यादा प्रभावित मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, गुजरात, झारखंड व महाराष्ट्र रहे।

उत्तर प्रदेश
-हापुड़ में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है।आरोप है कि भारत बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद लाठीचार्ज किया गया।

-मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाइवे पूरी तरह से बंद हो गया है। इसके अलावा 2 बसों को भी आग के हवाले कर दिया गया है। दलित प्रदर्शनकारियों ने मेरठ में कंकरखेड़ा थाने की शोभापुर पुलिस चौकी को फूंक दिया है। इसके अलावा कई वाहनों में भी आग लगाई गई है।

-सहारनपुर की बेहट तहसील के बबैल में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और मीडिया पर पथराव किया। पुलिस की जीप तोड़ी गई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

राजस्थान
-भरतपुर में महिलाएं लाठियां लेकर सड़कों पर उतरीं और जाम लगा दिया। वहीं, बाड़मेर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प भी देखने को मिली। जिसमें पुलिस समेत करीब 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

–सांचौर में व्यापारियों के साथ मारपीट की गई। इसके अलावा दुकानें तोड़ी गईं और करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया।

–पुष्कर में भी भीड़ हिंसक हो गई और 25 से ज्यादा वाहनों को नुकसान पहुंचाया। कुछ वाहनों में आग भी लगा दी गई। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए।

–जयपुर में मालगाड़ी को रोका गया। इस दौरान भीड़ ने ट्रेन के डिब्बों की पिन निकाल ली और किसी भी गाड़ी को न निकलने देने की चेतावनी दी।

बिहार
-हाजीपुर में बंद समर्थको ने कोचिंग संस्थान पर हमला किया। इस दौरान कोचिंग संचालकों और बंद समर्थकों के बीच पथराव और मारपीट भी हुई। बंद समर्थकों ने छात्रों की साइकिल और डेस्क बेंच में आग लगा दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे।

इसके अलावा अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, जहानाबाद और आरा में भीम सेना के रेल रोकी और सड़कों पर जाम लगा दिया।

मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के सागर और ग्वालियर में दलितों के प्रदर्शन के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, भिंड के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। भिंड के अलावा लहार, गोहद और मेहगांव में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है।

मुरैना के स्टेशन क्षेत्र में भीड़ ने दुकानों में आग लगा दी। इस दौरान हमले में पुलिस और मीडियकर्मी भी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker