Flash Newsदुनियाब्रेकिंग न्यूज़

अलसिसी दोबारा चुने गए मिस्र के राष्ट्रपति

92 फ़ीसद वोट हासिल करके सत्ता पर फिर से क़ब्ज़ा

92 फ़ीसद वोट हासिल करके सत्ता पर फिर से क़ब्ज़ा

काइरो, पीटीआइ। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी को चुनाव में बड़ी जीत मिली है। वह प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। करीब 92 फीसद वोटरों ने उनके पक्ष में मतदान किया, जबकि इकलौते प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार मूसा मुस्तफा मूसा को महज तीन फीसद मत मिले।

मिस्र में तीन दिवसीय मतदान प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हुई। इसके तुरंत बाद मतों की गिनती शुरू हो गई। प्रारंभिक नतीजों के अनुसार, 63 वर्षीय फील्ड मार्शल सिसी को 2.3 करोड़ से ज्यादा वोटरों के मत मिले। आधिकारिक नतीजा दो अप्रैल को जारी किया जाएगा। सिसी ने मतदान समाप्त होने के बाद कई वोटरों की तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘पोलिंग स्टेशनों के बाहर मिस्रवासियों की भारी भीड़ मेरे और मेरे देश के लिए सम्मान और गर्व की बात है।’ ज्यादा मतदान के लिए चुनाव आयोग ने काफी प्रयास किए थे। लोगों को यह चेतावनी भी दी गई थी कि मतदान नहीं करने पर उन्हें जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। कई वोटरों ने दावा किया था कि उन्हें वोट डालने के लिए पैसे, खाद्य सामग्री और अन्य प्रलोभन दिए गए। चुनाव आयोग ने हालांकि इसे नकारते हुए कहा कि मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष हुआ है।

जजों की निगरानी में हुआ चुनाव
मिस्र के करीब छह करोड़ मतदाताओं के लिए बनाए गए 13,700 पोलिंग सेंटरों पर 18,678 जजों की निगरानी में मतदान कराया गया। मतदान केंद्रों पर पुलिस और सेना के जवान तैनात किए गए थे।

मुर्सी की सरकार को किया था अपदस्थ
2013 में राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी को अपदस्थ करने वाले सिसी 2014 में चार वर्षीय कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुने गए थे। उस चुनाव में महज 47 फीसद मतदान हुआ था, जिसमें 97 फीसद वोट सिसी को मिले थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker