उत्तर प्रदेश

लखनऊ:64 विभागों में लगभग 04 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती-मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित  ‘एक साल नई मिसाल’कार्यक्रम सम्पन्न

लखनऊ –
राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए पिछले 01 साल में सकारात्मक निर्णय लेते हुए काम किया है: राज्यपाल
 
64 विभागों में लगभग 04 लाख सरकारी पदों पर चयन की कार्रवाई प्रदेश सरकार करने जा रही है: मुख्यमंत्री
 
आगामी 01 अप्रैल से बेसिक,माध्यमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को एन0सी0ई0आर0टी0 के अनुरूप कर दिया जाएगा: मुख्यमंत्री
 
इस वित्तीय वर्ष में दूसरे राज्यों से जुड़े 54 मार्गों के सौन्दर्यीकरण और उनसे जुड़े मार्गों के लिए 1333 करोड़ रु0 की व्यवस्था,
 
इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश के अंदर 26 तहसीलों और 81 विकास खण्डों को 02 लेन सम्पर्क मार्ग से जोड़ने के लिए 1500 करोड़ रु0 की व्यवस्था की गई,
 
33 हजार करोड़ रु0 की लागत से कानपुर, आगरा व मेरठ में मेट्रो की योजना लायी जा रही है,
 
नोएडा व ग्रेटर नोएडा की मेट्रो योजना भी सितम्बर, 2018 तक क्रियाशील कर दी जाएगी,
 
महिलाओं की सुविधा के लिए 50 पिंक बसों की सेवा आरम्भ की जा रही है,
 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आलू उत्पादक किसानों के लिए आलू विकास बोर्ड की स्थापना की जाएगी,
 
राज्य सरकार द्वारा एन्टी करप्शन पोर्टल का शुभारम्भ किया गया,
 
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया,
 
यू0पी0 पुलिस पर केन्द्रित एक फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया,
‘एक साल नई मिसाल’ फिल्म का भी प्रदर्शन इस अवसर पर किया गया,
 
‘एक साल नई मिसाल’ पुस्तिका विमोचन किया गया,
 
प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित ‘एक साल नई मिसाल’ कार्यक्रम सम्पन्न
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker