उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

यूपी में 37 आईएएस स्थानांतरित,कई जिलों के डीएम बदले गए

विजयेंद्र पांडियन गोरखपुर और कृष्णा करुणेश बलरामपुर के जिलाधिकारी बने

आजमगढ़ के डीएम चंद्र भूषण सिंह को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। शिवाकांत द्विवेदी को चित्रकूट से आजमगढ़ भेजा गया है।विशाख जी को भदोही से चित्रकूट, राजेंद्र प्रसाद को निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन से जिलाधिकारी भदोही बनाया गया है।
कृष्णा करुणेश को हापुड़ से जिलाधिकारी बलरामपुर, प्रमोद कुमार उपाध्याय को जिलाधिकारी सोनभद्र से जिला अधिकारी हापुड़, हेमंत कुमार को जिलाधिकारी चंदौली से जिलाधिकारी अमरोहा। नवनीत सिंह चहल को जिलाधिकारी अमरोहा से जिलाधिकारी चंदौली। राकेश कुमार मिश्र को जिलाधिकारी बलरामपुर से विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग में भेजा गया है। अमित कुमार सिंह जिलाधिकारी हाथरस को सोनभद्र का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, रमा शंकर मौर्य अपर निदेशक उद्योग कानपुर, हाथरस के नए जिलाधिकारी होंगे। सुरेंद्र विक्रम को जिलाधिकारी बलिया से विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संस्थान में तैनात किया गया है। भवानी सिंह खंगारोत बलिया के नए जिलाधिकारी होंगे । सीतापुर की जिलाधिकारी सारिका मोहन विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संस्थान का काम देखेंगे। शीतल वर्मा पीलीभीत के जिलाधिकारी सीतापुर भेजी गई हैं। अखिलेश कुमार मिश्रा पीलीभीत के नए जिलाधिकारी होंगे। धीरज कुमार निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग, रमाकांत पांडे को निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद भेजा गया है। बरेली के जिलाधिकारी राघवेंद्र विक्रम सिंह सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त बनाए गए हैं। महाराजगंज जिला अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह बरेली के जिलाधिकारी होंगे। अमरनाथ उपाध्याय को महाराजगंज का  जिलाधिकारी बनाया गया है।

राजीव कुमार को अध्यक्ष पिकअप, आलोक सिन्हा को अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर एवं मनोरंजन कर, अनूप चंद्र पांडे को अवस्था में औद्योगिक विकास विभाग तथा एनआरआई विभाग उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजेंद्र कुमार तिवारी अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर एवं मनोरंजन कर विभाग के पास से हटाते हुए बाकी प्रभार बनाए रखा गया है। वाराणसी के कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण को प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, मुकुल सिंघल अपर मुख्य सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, आलोक टंडन का स्थानिक आयुक्त उत्तर प्रदेश नई दिल्ली, दीपक अग्रवाल को मंडलायुक्त वाराणसी, राजीव रौतेला को देवीपाटन का कमिश्नर बनाया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker